मतदान प्रक्रिया ने पकड़ी गति, शांतिपूर्वक मतदान जारी
Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार सुबह विधानसभा चुनाव के तहत हो रहे मतदान ने उत्साहपूर्वक गति पकड़ी है। इस दौरान शहर व गांव में दोनों जगह पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। डाबर कला में यूथ मतदाताओं का माला पहनकर स्वागत किया गया।

पहली बार मतदाताओं में इतना उत्साह देखा जा रहा है कि सुबह 7 बजे से मतदान के लिए कतारे लग गई। जबकि पिछले चुनाव में मतदान की गति सुबह 10 बजे बाद बढ़ती देखी गई है। इसमें पुरुषों के साथ महिला व यूथ भी पीछे नहीं है। मतदान केन्द्रों की आधारभूत सुविधाएं वाकई प्रशंसनीय है। शहर के सभी मतदान केन्द्रों पर महिला डेस्क, पूछताछ केंद्र की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एनएसएस व स्काउट के स्वयंसेवक भी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं मतदान केन्द्रों में भीतर मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई है।

सभी केन्द्रों पर प्रथम मतदाताओं को माला पहनकर स्वागत किया गया। इसके अलावा मतदान केन्द्रों पर सेल्फी प्वाइंट भी लगाए गए हैं। मतदान के बाद युवा उक्त सेल्फी पॉइंट में अपनी तस्वीर ले रहे हैं। शहर के सभी 13 पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया ने गति पकड़ी है। इनमें सर्वाधिक मतदान की गति बस स्टैंड के पास स्थित आदर्श स्कूल के महिला मतदाता केंद्र पर है। यहां की रौनक वाकई देखने लायक है। इसी तरह अन्य बूथ पर भी मतदान प्रक्रिया जारी है। लोग घरों से निकलकर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि सबसे कम गति महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल देवली में है।




