“पारदर्शिता की पहल”
Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्वाचन विभाग ने इस बार चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए काफी नवाचार किए है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग हो रहा है।

इससे वेब कास्टिंग वाले बूथ पर भीतर की सभी चुनावी प्रक्रिया लाइव रिकॉर्ड हो रही है। इस तरह के मतदान केन्द्रों में किसी तरह की गड़बड़ी नामुमकिन है। शहर के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतदान केंद्र पर भी लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी हो। इसी तरह शहर व ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि देवली उपखंड में 164 बूथ व दो सहायक मतदान केदो पर सुबह 7 से पोलिंग शुरू हो चुकी है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।

मतदाताओं को क्रमांक पर्ची के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ ही भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के कड़े बंदोबस्त के बीच मतदान किया जा रहा है।


