Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली व आसपास के श्रद्धालुओं के लिए श्री हरिदर्शन यात्रा मंडल, देवली द्वारा तीन दिवसीय बृज धाम बस यात्रा का विशेष आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक यात्रा 26 दिसंबर शाम 6 बजे देवली से प्रस्थान करेगी, जो 28 दिसंबर तक जारी रहेगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि व द्वारकाधीश मंदिर, श्रीगोवर्धन परिक्रमा, बरसाना में राधा रानी व कीर्ति मंदिर तथा वृन्दावन के प्रमुख मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ठहराव, सात्विक भोजन, चाय-नाश्ता और बस यात्रा के दौरान निरंतर भजन-कीर्तन की व्यवस्था की गई है। यात्रा का शुल्क 3100 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
यात्रा संयोजक अश्विनी शर्मा (9785097377) और योगेश सोनी (9887656651) ने बताया कि सीटें सीमित हैं। लिहाजा इच्छुक श्रद्धालु 1100 की टोकन राशि जमा करवाकर अपना पंजीकरण निश्चित कर सकते हैं।


