Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवी स्वरूप बेटियों का वंदन, पूजा कर आशीर्वाद लिया

देवी स्वरूप बेटियों का वंदन, पूजा कर आशीर्वाद लिया


Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कन्याओं के माथे पर तिलक लगाया गया, हाथों में मोली बांधी गई तथा उन्हें सम्मानपूर्वक बैठाकर भोजन कराया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा नारी शक्ति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन में संघ के लक्ष्मीकांत पारीक, सीताराम पंचोली, नोरत गोयल, हिंदू संगठन के संरक्षक अशोक दुबे, प्रह्लाद साहू, विश्व हिंदू परिषद के सत्यनारायण साहू तथा बजरंग दल के राजू सरकार, दीपक मेघवंशी, सोनू मेहता, कमल मेहता, बबलू बैरवा, राजू विश्वास, राम सहाय मेहरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d