Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनगर पालिका वार्ड परिसीमन, राजनीतिक लाभ का लगाया आरोप

नगर पालिका वार्ड परिसीमन, राजनीतिक लाभ का लगाया आरोप

परिसीमन पर बवाल


Jahazpur News 30 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) हाल ही में किए गए नगरपालिका वार्डों के पुनर्गठन एवं परिसीमन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों और स्थानीय नेताओं ने इस पर एतराज जताते हुए इसे नियमों के विपरीत बताया है।

आरोप है कि परिसीमन में राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी गई, जिससे भौगोलिक सीमाओं एवं जनसंख्या संतुलन की अनदेखी गई। पालिका प्रतिपक्ष नेता नज़ीर सरवरी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “वार्ड परिसीमन पूरी तरह से मनमाने ढंग से किया गया है। प्रशासन ने संतुलित जनसंख्या और निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया, जिससे यह परिसीमन पक्षपातपूर्ण लग रहा है। वहीं कांग्रेस नेता एवं पार्षद अनिल उपाध्याय ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष परिसीमन की मांग की है।

उन्होंने कहा, “यह परिसीमन न्यायोचित नहीं है। यदि निष्पक्ष परिसीमन नहीं हुआ, तो हम न्यायालय की शरण में जाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।” नगरपालिका के इस विवादित परिसीमन को लेकर स्थानीय जनता में भी असंतोष है। लोग पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि कार्यालय निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) कलक्टर जसमित सिंह संधु ने गत 27 मार्च को एक पत्र जारी कर कहा कि नगर पालिका वार्डों के परिसीमन को लेकर कोई आपत्ति हो तो 28 मार्च से 17 अप्रैल तक जिला कलक्टर कार्यालय में कार्य दिवस के दौरान आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d