Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई के लापता होने की नासिरदा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। यह युवक पिछले 5 दिनों से लापता है।
पुलिस ने बताया कि यह गुमशुदगी सुखदेव विश्वास पुत्र श्यामल विश्वास ने दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनका छोटा भाई संजीत विश्वास में नासिरदा में एक निजी क्लीनिक चलाता है। गत 24 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे वह घर से बिन बताए कहीं चला गया। वही शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने हर संभावित जगह लापता संजीत विश्वास की तलाश की। लेकिन पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने गत दो दिन पूर्व नासिरदा थाने में युवक के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके मोबाइल फोन के दोनों नं भी बंद आ रहे हैं। पुलिस लापता युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है।



