Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsएसीबीईओ ने किया आरकेएसएमबीके परीक्षा का निरीक्षण

एसीबीईओ ने किया आरकेएसएमबीके परीक्षा का निरीक्षण

मंगलवार से शुरू होगी पांचवीं बोर्ड परीक्षा


Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा ने आयोजित आरकेएसएमबीके परीक्षा आकलन 3 का निरीक्षण किया।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि एसीबीईओ मीणा ने परीक्षा संचालन, बैठक व्यवस्था, अनुपस्थिति रजिस्टर, पेपर लिफाफा रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। परीक्षा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि सोमवार को दो पारी में आयोजित परीक्षा की प्रथम पारी में मीणा ने निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। दोनो पारियों में कुल 171 परीक्षार्थियों में से 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को द्वितीय पारी में 12 से एक बजे तक कक्षा 3 व 4 की हिंदी, 6 की गणित तथा 7 की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी। कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं तथा पांचवी बोर्ड परीक्षा मंगलवार से आयोजित होंगी। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने अन्य स्टाफ के अन्य सदस्यों से भी बातचीत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d