नहीं तो बंद होगी रिफिलिंग
Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एलपीजी गैस कनेक्शनधारकों को ईकेवाईसी (बायो मैट्रिक सत्यापन) करवाना अनिवार्य है। इसके लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने पूर्व में इसे लेकर आदेश जारी किए थे।
एलपीजी गैस कनेक्शनधारकों की शीघ्र ई-केवाईसी करवाने के निर्देश हैं। ईकेवाईसी नहीं करवाने पर गैस सिलेण्डर की रीफिलिंग रोक दी जाएगी। मोहन गैस एजेंसी के प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि सभी गैस उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी करवाना होगा। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक ईकेवाईसी नहीं कराई है, उन्हें यह अनिवार्य रूप से करानी होगी। तेल कंपनियों का मानना है कि लंबे समय से सर्वे नहीं होने से कई उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। कंपनियों का उद्देश्य बोगस उपभोक्ताओं को सूची से हटाना माना जा रहा है।



