Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजांच में पाए गए जेसीबी मशीन के निशान, मेट होंगे ब्लेक लिस्ट

जांच में पाए गए जेसीबी मशीन के निशान, मेट होंगे ब्लेक लिस्ट


Jahazpur News 29 अप्रैल (आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत रावत खेड़ा में सरपंच व सचिव की मिलीभगत के चलते नरेगा योजना के कार्यों को मजदूर से नही करवा कर जेसीबी मशीन द्वारा करवाने की खबरें प्रकाशित होने के बाद पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने मामले की जांच के आदेश जारी किए।

जांच के लिए अतिरिक्त विकास अधिकारी सीताराम मीणा, एएओ धनश्याम मीणा, तकनीकी सहायक मोहित वैष्णव को नियुक्त किया गया‌। विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि जांच दल मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। जिसमें नरेगा योजना के तहत किए जा रहे स्थान पर जेसीबी मशीन के निशान पाएं गए। जिसकी रिपोर्ट जांच दल ने सौंपी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेटों को ब्लेक लिस्ट जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं।गौरतलब है कि पूर्व में ग्राम पंचायत में हो रहे घोटालों की जांच की मांग को लेकर एक युवक 10 अप्रैल को एक मोबाइल के टावर पर भी चढ़ गया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते सरपंच सचिव बेखौफ होकर नरेगा कार्यों को जेसीबी मशीन चलाकर जमकर फर्जीवाड़ा कर रहे थे।

ग्राम पंचायत मे सरपंच, सचिव की मिलीभगत से नरेगा योजना के तहत देर रात अंधेरे में जेसीबी  चलाकर नरेगा योजना के कार्य किए जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d