Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी देवली-उनियारा औऱ एसडीओं पूजा मीना द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के निर्वाचन साक्षरता क्लब को सम्मानित किया गया है।
दरअसल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान निर्वाचन साक्षरता एवं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी गतिविधियों का सफल संपादन करते हुए मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी देवली उनियारा में आयोजित समारोह में उक्त सम्मान एसडीओं पूजा मीना द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा व निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी रिंकू पंचोली को सौपा गया।
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय को निर्वाचन साक्षरता संबंधी पेंटिंग निर्माण, स्लोगन लेखन, फ्लेक्स आदि कार्यों के लिए 10 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी। इसी तरह स्थानीय विद्यालय के बीएलओ पप्पूलाल कुम्हार व कृष्णकांत मीणा को भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत सम्मानित किया गया है।



