Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रेरणा के स्रोत बुजुर्गों का देवली में सम्मान किया

प्रेरणा के स्रोत बुजुर्गों का देवली में सम्मान किया


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव सेवा संकल्प संस्थान के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय जगदीश धाम, देवली परिसर में ‘श्रेष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह’ हुआ।

संस्थान के अध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में देवली नगर के उन 50 श्रेष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया, जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिला कलक्टर रूबी अंसार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक हेमराज चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्थान के महामंत्री अशोक कुमार दूबे ने संस्था के उद्देश्यों और सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जबकि संरक्षक केआर कमलेश ने बुजुर्गों के सम्मान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

मुख्य अतिथि रूबी अंसार, विशिष्ट अतिथि हेमराज चौधरी, केआर कमलेश, रमेश जिंदल, प्रेमचन्द्र शर्मा और शिवजी लाल चौधरी द्वारा शहर के इन वरिष्ठजनों को शॉल, माला एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थान के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, राजकुमार कोठारी, नेमकुमार सुराणा, किशन मित्तल, उपाध्यक्ष बद्रीलाल चौधरी, भंवरलाल शर्मा, अशोक माहेश्वरी, सचिव सुमित गौतम, गोपाल और राकेश ओसवाल सहित मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कोठारी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d