Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविधायक से मिला संघ, देवली में स्थाई एडीजे कोर्ट खोलने की मांग

विधायक से मिला संघ, देवली में स्थाई एडीजे कोर्ट खोलने की मांग


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ देवली के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को टोंक में जनसुनवाई के दौरान स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर से मुलाकात कर क्षेत्र की न्यायिक समस्याओं पर चर्चा की।

संघ के अध्यक्ष ललित चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर देवली में स्थाई रूप से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने की पुरजोर मांग की। उन्होंने विधायक को अवगत कराया कि देवली न्यायालय क्षेत्राधिकार में मुकदमों की संख्या काफी अधिक है और स्थानीय लोग वर्षों से इस कोर्ट के स्थाई होने का इंतजार कर रहे हैं। वर्षों से देवली में न्यायालय को क्रमोन्नत नहीं किया गया। वर्तमान में यह न्यायालय महीने में केवल 6 दिन अस्थाई रूप से देवली में संचालित होता है, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलने में बाधा आती है। अधिवक्ताओं का तर्क है कि कोर्ट के स्थाई होने से क्षेत्रवासियों को सुलभ व सस्ता न्याय मिलेगा और उन्हें अनावश्यक परेशानियों व लंबी यात्राओं से राहत मिलेगी।

इस दौरान अध्यक्ष ललित चौहान के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार कोठारी और पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ सहित कई उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d