Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए रविवार 11 अक्टूबर को देवली में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।
उक्त शिविर का आयोजन जिला अंधता निवारण समिति टोंक एवं विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में होगा। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी विशेषज्ञ टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही अत्याधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आएं। मरीजों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।
social news : देवली मोक्ष धाम की व्यवस्थाओं में सुधार की पहल, अधिकारियों ने लिया जायजा


