Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपंचायत चुनाव: आज प्रत्याशियों को दी जाएगी नामांकन की जानकारी

पंचायत चुनाव: आज प्रत्याशियों को दी जाएगी नामांकन की जानकारी


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला परिषद टोंक तथा पंचायत समिति देवली के सदस्य पदों के भावी प्रत्याशियों एवं आवेदकों के लिए शनिवार को एक विशेष प्रबोधन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

crime news : आधी रात को कानों पर हमला! सोते व्यक्ति के सोने के झेले तोड़ ले गए बदमाश

कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी पंचायत चुनाव (एसडीएम) देवली रूबी अंसार द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अक्टूबर अपरान्ह 3 बजे पंचायत समिति परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीसी कक्ष में होगा। इस दौरान दक्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विशेष दल द्वारा प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र भरने तथा संवीक्षा से जुड़ी सभी दस्तावेज संबंधी औपचारिकताओं और आवश्यक नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here