सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस में दी शिकायत
Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी एक कार का शीशा अज्ञात लोगों ने पत्थर मारकर तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, यह कार पटेल नगर निवासी अनिल गर्ग की किआ सेल्टोस है, जो घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब 12:27 बजे के आसपास पटेल नगर जैन मंदिर की ओर से दो बाइक सवार युवक आए, जिन्होंने कार का फ्रंट शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ये बाइक सवार पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन के घर से होते हुए सीआईएसएफ के गेट की ओर मुड़ गए।
अनिल गर्ग ने बताया कि बाइक संभवतः बुलेट थी। वारदात का पता सुबह टूटे हुए कांच दिखने पर लगा। रात के सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो युवक यह करतूत करते दिखाई दे रहे हैं। प्रार्थी अनिल गर्ग ने इस संबंध में देवली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। उल्लेखनीय है कि इस तरह की वारदात है पूर्व में भी देवली शहर में हो चुकी है।
मैं एसडीएम हूं….फिर पंप कर्मचारी को मारा थप्पड़, तो कर्मचारी ने भी SDM पर उठा दिया हाथ, जानिए क्यों


