Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपरंपरा : गाय पहुंची गोपालजी मन्दिर, ग्रामीणों ने लगाए जयकारे

परंपरा : गाय पहुंची गोपालजी मन्दिर, ग्रामीणों ने लगाए जयकारे


Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस वर्ष भी गौशाला ओर बीजवाड़ ग्राम के सहयोग से गोवर्धन पूजा के अवसर पर ठीकरा कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम की शुरूआत में सबसे पहले पूजन के साथ गोपालजी महाराज को बेवाण से गणेश जी महाराज के होते हुए कार्यक्रम स्थल कुण्ड के स्थान पर पहुंची। इस दौरान महिलाएं गीत गाते हुए व युवा रामधुनी बोलते हुए चल रहे थे। कुंड पर पहुंचने पर गोपालक ने ठीकरा को गोमाता के झुंड में घुमाया। इसी दौरान एक सफेद गाय ठीकरा की ओर दौड़ती हुई।

कुण्ड स्थल से गोपालजी महाराज के मंदिर पहुंची और मन्दिर मे परिक्रमा करते हुए, गोपाल जी महाराज का प्रसाद ग्रहण कर बेवान में प्रभु के दर्शन कर नीचे से निकल गई। इस दौरान ग्रामीण भगवान के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर गोशाला अध्यक्ष हेमराज धाकड़, पूर्व सरपंच पदम बीजवाड, केदार गुर्जर, महावीर कुमावत, रामलाल धाकड़, भंवरलाल कुमावत, रणजीत सिंह, रामरतन चौधरी, रामेश्वर चौधरी, शिवराज सिंह, धीरज बलाई, भगवान सिंह, रामराज धाकड़ समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d