Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशहर व ग्रामीण अंचल में गोवर्धन पूजन पर हुई विशेष पूजा-अर्चना

शहर व ग्रामीण अंचल में गोवर्धन पूजन पर हुई विशेष पूजा-अर्चना

महिलाओं ने किए गोधन स्वरूप गिरिराज जी के दर्शन


Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर एवं ग्रामीण इलाकों में बुधवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण के गोवर्धन धारण स्वरूप की पूजा-अर्चना की। इससे पहले महिलाओं ने गोबर (गोधन) से भगवान गिरिराज का भौतिक स्वरूप बनाया और पंचामृत, दूध, दही से उनकी पूजा की। वहीं, महिलाओं ने भगवान गिरिराज धारण को धूप लगाकर परिक्रमा भी की।

इस मौके पर शहर की कई कॉलोनियों और ग्रामीण अंचल में भगवान गिरिराज जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने भगवान गिरिराज जी की परिक्रमा कर पुण्य कमाया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। इसके अलावा भौतिकता के युग में भी कई किसानों ने गांवों में बैल पूजन किया। इसी तरह देवली से कई श्रद्धालु मथुरा के गोवर्धन जी में पहुंचे और परिक्रमा लगाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d