Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत थांवला में वर्षों से चली आ रही ‘छांट प्रथा’ को लेकर गुर्जर समाज के लोगों द्वारा सामाजिक आयोजन रखा गया।
इस दौरान समाज के लोगों ने अपने पूर्वजों को याद किया, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और धूप लगाई। इस दौरान गुर्जर समाज की संस्कृति के बारे में भी वार्तालाप हुई। कल्याणपुरा थांवला और सरकारी थांवला के गुर्जर समाज के लोग इस आयोजन में उपस्थित रहे।

यह आयोजन हर वर्ष दीपावली पर आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य गुर्जर संस्कृति का गुणगान करना, पूर्वजों को याद करना और समाज को एकता का संदेश देना है। इसी तरह गांवड़ी और राजमहल में भी गुर्जर समाज ने अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी।



