Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपटाखा फूटने से युवक का हाथ जला, उपचार कराया

पटाखा फूटने से युवक का हाथ जला, उपचार कराया


Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की विवेकानंद कॉलोनी तहसील के पास, मंगलवार रात एक युवक का हाथ पटाखा फूटने से बुरी तरह झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 11:00 बजे हुई, जब युवक अपने बच्चों के साथ आतिशबाजी कर रहा था। इस दौरान एक पटाखा उसके हाथ के करीब फूट गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक सर्वजीत सिंह (सोनू) है, जो विवेकानंद कॉलोनी तहसील के पास निवासी हैं। घटना के बाद परिजन उसे देवली चिकित्सालय ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया। इससे पहले जलन से बचने के लिए सर्वजीत सिंह ने अपने हाथ को कार की एसी के सामने लगातार रखा।

पटाखा फूटने से सर्वजीत का हाथ कलाई तक झुलस गया और फफोले हो गए। घटना के बाद से युवक का उपचार जारी है। राजकीय अस्पताल की जानकारी के अनुसार करीब दो दर्जन मामले मंगलवार रात आतिशबाजी से जलने के आए हैं। इसी तरह आधा दर्जन से प्रकरण मारपीट के आए है। जिनके घायलों का यहां उपचार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d