उमड़ी भीड़, घर और मंदिरों में लगेगा अन्नकूट का भोग
Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बुधवार को मनाए जा रहे गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव को लेकर देवली में विशेष सब्जी मंडी लगाई गई है।
यह मंडी सामान्य स्थान से हटकर शहर के छतरी चौराहे से लेकर ममता सर्कल तक लगाई गई है।
सुबह जल्दी शुरू हुई इस मंडी में आमजन की भीड़ हो रही है, जो भगवान के अन्नकूट प्रसाद के लिए ताज़ी सब्जियां खरीद रहे हैं। अन्नकूट के पर्व पर हर वर्ष घरों में सभी प्रकार की सब्जियों को मिलाकर “राम प्रसादी” (पंचमेल सब्जी) बनाई जाती है।
जिसका भोग भगवान ठाकुरजी को लगाया जाता है। भोग लगने के बाद लोग इस प्रसादी को ग्रहण करते हैं। इसी तरह, शहर के मंदिरों में भी अन्नकूट का भव्य भोग लगाया जाएगा, जिसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी वितरण की जाएगी। गौरतलब है कि देवली में सामान्य तौर पर सब्जी मंडी अंबेडकर सर्कल की ओर लगती है।
लेकिन अन्नकूट के विशेष अवसर पर यह मंडी छतरी चौराहे से ममता सर्कल तक विशेष रूप से लगाई गई है, जिससे लोगों को सुविधा हो सके और वे आसानी से पर्व की तैयारी कर सकें।
दबंग बदमाशों का दुःसाहस, सरेआम पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, देखिए विडियो


