Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपहाड़ सा लक्ष्य और कछुआ सी चाल..., कैसे पड़ेगी पार

पहाड़ सा लक्ष्य और कछुआ सी चाल…, कैसे पड़ेगी पार

सर्वर डाउन होने से नहीं हो रही ईकेवाईसी, 31 दिसंबर तक का है लक्ष्य


Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेल कंपनियों की ओर से सभी गैस उपभोक्ताओं के पिछले दिनों की ईकेवाईसी करने के निर्देश में सर्वर डाउन होने का रोड़ा बन रहा है। जहां प्रतिदिन सर्वर पर लोड पड़ने से ईकेवाईसी करने की गति धीमी हो गई है।

नतीजन गैस एजेंसी कार्यालय पर आने वाले उपभोक्ताओं को घंटे खड़े रहकर परेशानी उठानी पड़ रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों से गैस उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य तौर पर ईकेवाईसी करने के तेल कंपनियों ने निर्देश दिए। इसके तहत देवली के दशहरा मैदान के पास स्थित मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर पर भी भारत गैस से जुड़े उपभोक्ताओं के ईकेवाईसी की जा रही है। लेकिन बीपीसीएल कंपनी के सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता परेशान है। लोगों ने बताया कि सुबह शुरुआत के वक्त यह सर्वर 15 से 20 मिनट तक सही चलता है। उसके बाद यह डाउन चल जाता है। मंगलवार को भी यही स्थिति रही जहां पूरे दिन सर्वर डाउन रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी के साथ वापस भी लौटना पड़ा। यह समस्या पिछले दो-तीन दिन से बढ़ गई है। वही बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की जानकारी के बाद गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

ऐसे में गैस एजेंसी कर्मचारियों के लिए सर्वर डाउन सिर दर्द बन गया है। वहीं लोगों को समझाना भारी पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय भारत गैस एजेंसी के पास करीब 15 से 16 हजार एक्टिव गैस उपभोक्ता है। जिनमें से केवल ढाई हजार उपभोक्ताओं के ही ईकेवाईसी की गई है। इस आधार पर महज 15 फीसदी का लक्ष्य पूरा हुआ है। जबकि तेल कंपनियों के निर्देश है कि आगामी 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं के ईकेवाईसी की जाए। गैस एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि यदि सर्वर सही तरीके से चले तो वह एक दिन में 800 से एक हजार उपभोक्ता के ईकेवाईसी कर सकते हैं। लेकिन सर्वर डाउन होने से फिलहाल में कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d