Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसरपंच पति सहित एक अन्य पर दुष्कर्म व अपहरण का आरोप

सरपंच पति सहित एक अन्य पर दुष्कर्म व अपहरण का आरोप

35 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराया हनुमान नगर थाने में मामला

Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के धुंवाला निवासी एक व्यक्ति की ओर से अपनी पुत्री के लापता होने की दर्ज करवाई गुमशुदगी रिपोर्ट में महिला ने हनुमान नगर थाने पहुंचकर दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी हीरालाल ने बताया कि गत 9 दिसंबर को धुंवाला निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उसकी 35 वर्षीय पुत्री काकरिया खेड़ा घर से बिना बताए लापता हो गई है। इसी मामले में सोमवार रात को पिता अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचा तथा थाने में पीड़िता ने किशनगढ़ सरपंच पिंकी मीणा के पति रामकुमार पुत्र नंदलाल मीणा निवासी उपरलआ केलवा थाना जहाजपुर पर अपहरण कर पंचायत भवन सहित जंगल में तीन दिन तक दुष्कर्म करने व जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। इसी के साथ पीड़िता ने देवीशंकर पुत्र प्रभुलाल मीणा निवासी उपरला केलवा पर भी छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी काकरिया खेड़ा थाना शकरगढ़ निवासी जिष्णु के साथ हुई थी। नरेगा मजदूरी में जाने के दौरान सरपंच पति रामकुमार मीणा के संपर्क में वह आ गई।

रामकुमार मीणा ने उसे एक मोबाइल भी दिलवाया तथा उसका मस्टरोल रजिस्टर से नाम काटने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। उसके पति जिष्णु को इसकी जानकारी लगने पर उसने पीड़िता को धुंवाला पीहर में छोड़ दिया। वहीं 9 दिसंबर को सुबह 6 बजे सरपंच पति रामकुमार मीना एक काले रंग की वेन लेकर आया तथा पीड़िता को बहला फुसलाकर कर खेमा का खेड़ा के जंगलों में ले गया, जहां पर आरोपी रामकुमार ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया तथा रात को किशनगढ़ पंचायत भवन में लेकर आ गया, वहां पर भी रामकुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त प्रकरण की जांच डीएसपी हंसराज बैरवा करेंगे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d