Wednesday, July 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपानी की समस्या का समाधान होगा, पाइपलाइन बिछाने काम शुरू

पानी की समस्या का समाधान होगा, पाइपलाइन बिछाने काम शुरू


Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी द्वारा देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान श्याम नगर लोगों से किया गया पेयजल आपूर्ति का वादा पूरा होता दिख रहा है।

इस काम के लिए 29.35 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। भाजपा देवली शहर मंडल के पदाधिकारियों और श्याम नगर के लोगों ने पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुरुआत की। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, महामंत्री उमाशंकर खुटेटा और प्रमोद मंगल ने बताया कि इस योजना के धरातल पर आने से श्याम नगर वासियों को जल्द ही लंबे समय से चली आ रही पीने के पानी की समस्या से स्थाई निजात मिल जाएगी। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लोग उपस्थित रहे। काम के लिए आई मशीन की लोगों ने पूजा अर्चना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d