Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां थाना पुलिस में शनिवार को नगर पालिका मंडल के एक पार्षद के साथ मारपीट कर चोटिल करने का मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला पार्षद व वार्ड नं 10 निवासी पंकज जैन पुत्र चांदमल जैन ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे वह अपने चाचाजी के घर जा रहे थे। इस बीच उन्हें अर्जुन सोनी व उसका छोटा भाई मिला। जिन्होंने पीड़ित पर हमला कर घायल कर दिया। वही मौके पर मौजूद राजेश ने यदि बीच बचाव नहीं करता तो आरोपी और अधिक मारपीट करते। मारपीट से पीड़ित पार्षद के होठ, हाथ की अंगुली में चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर प्रकरण दर्ज किया है तथा जांच हेड कांस्टेबल संदीप कुमार को सौपी है। उक्त घटनाक्रम के दौरान दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।



