Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनाकाबंदी तोड़कर भागी पिकअप, बड़ी मात्रा में बियर व अवैध अंग्रेजी शराब...

नाकाबंदी तोड़कर भागी पिकअप, बड़ी मात्रा में बियर व अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी

हनुमान नगर व जहाजपुर पुलिस की कार्रवाई


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार रात जहाजपुर व हनुमान नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की है।

शाहपुरा जिला पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रकोष्ठ के अनुसार बीती रात जहाजपुर थाने के उपनिरीक्षक बालवीर खा को विंध्यभाटा के करीब देवली की ओर से एक पिकअप आने की सूचना मिली। जिसमें अवैध शराब होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर पिकअप को रोकने की कोशिश की तो चालक इसे भगाकर ले गया। पुलिस ने पीछाकर पिकअप को रुकवाया तथा जांच किए जाने पर बड़ी मात्रा में विभिन्न अंग्रेजी कंपनियों की शराब व बीयर के कर्टन बरामद हुए। मामले में पुलिस ने मुकेश गाडरी पुत्र मूलाराम गाडरी निवासी ढोहरिया हाल नाहर सागर भीमपुरा थाना फूलिया कला को गिरफ्तार किया गया है।

वही राजस्थान आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई में गठित टीम के जहाजपुर थाना प्रभारी नरपत राम, हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खान, उप निरीक्षक बलवीर हनुमान नगर थाना पुलिस के पुलिसकर्मी मनीष का विशेष सहयोग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d