स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौपा
Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में संचालित व्यापार महासंघ ने बुधवार को देवली में विधायक राजेंद्र गुर्जर को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें देवली शहर स्थित कृषि उपज मंडी को विशिष्ट श्रेणी का दर्जा देकर पुनः चालू करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ आदि ने बताया कि वर्तमान में यह मंडी शहर से बाहर 7 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दी गई है, जिससे शहर का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। छोटे और मध्यम श्रेणी के व्यापारी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं और पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। व्यापार महासंघ ने अनुरोध किया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और मंडी को पुनः चालू करने के लिए आवश्यक आदेश जारी करें। व्यापार महासंघ देवली के पदाधिकारियों ने विधायक से अनुरोध किया है कि वे जनहित में निर्णय लेकर मंडी को विशिष्ट श्रेणी का दर्जा दें और इसे पुनः चालू करवाएं, जिससे व्यापारियों और उनके परिजनों को राहत मिल सके। इस दौरान व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन, सुनील सिंहल, राजीव भारद्वाज, लवेश, मनोज गोयल, मुकेश गोयल, आदित्य, सोनू समेत मौजूद थे।
पार्षद ने भी उठाई मांग
इसी तरह पार्षद लोकेश लक्षकार ने विधायक के समक्ष राजकीय चिकित्सालय देवली में सर्जन और स्किन रोग विशेषज्ञ लगाने की मांग रखी है। पार्षद ने बताया कि राजकीय अस्पताल में मौजूद सर्जन डॉ. राजेंद्र गुप्ता जल्द ही सेवानिवृत्ति होंगे। जिससे यह पद रिक्त हो जाएगा। वही सर्जन का पद जल्द भरना बेहद जरूरी है। जिससे लोगों को उपचार मिल सके।
रोड़वेज बस में 30 यात्री सवार, अचानक चलती बस में लगी भीषण आग, फिर…


