Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली के स्काउट, गाइड ने हाल ही में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चित्तौड़गढ़ में आयोजित तृतीय सोपान जांच शिविर में भाग लिया और उत्तीर्ण हुए हैं।
प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया कि गाइड इनमें एंजल प्रियदर्शी, लावण्या मीना, लक्षिता मीना, निविशा साहू, लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी बैरवा, चंद्रांशी महावर, निधि योगी व 5 स्काउट्स आरव प्रजापत, यशवंत यादव, आरव शर्मा, हर्षित, अक्षत गौतम ने भाग लिया और सभी प्रतिभागी उतीर्ण हुए। सभी गाइडस दीप्ति गुप्ता के निर्देशन व सभी स्काउट्स ग्रुप लीडर साबूलाल मीणा के निर्देशन में पिछले 6 माह से तैयारी कर रहे थे। बुधवार को प्राचार्य नवरतन मित्तल ने सभी बच्चों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह सौपकर प्रोत्साहित किया। यहां मुख्यध्यापक धर्मराज मीणा भी उपस्थित थे।

प्रखर राजस्थान 2.0 के तहत कार्यक्रम हुआ
डाबर कला पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9 बजे से 10 मिनट तक रीड ए थोन कार्यक्रम का आयोजन कर सामूहिक पठन किया गया। जिसमें कक्षा एक से 12 तक छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भाग लिया। इसके बाद हुई बैठक में बच्चों के पढ़ने के स्तर, मूल्यांकन, परिणाम आदि की जानकारी दी गई। अभिभावकों से आग्रह किया गया कि बच्चों को घर पर पढ़ने का अभ्यास कराए, ताकि पठन कौशल का विकास हो सके।
इस दौरान प्रधानाचार्य गुल अफसा, आशा मीणा, भंवरलाल मीणा, नंदसिंह राजावत, छगनलाल मीना, संतोष कुमार मीणा, पंचायत शिक्षक रामरतन कुमावत, मनोहर कुमावत मौजूद थे।


