Sunday, October 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रभातफेरी, ध्वजारोहण, हवन और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ मनाई अग्रसेन जयंती

प्रभातफेरी, ध्वजारोहण, हवन और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ मनाई अग्रसेन जयंती

धूमधाम से निकली श्री अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई।

इसके बाद श्री अग्रवाल पंचायत विश्रामगृह में ध्वजारोहण, हवन एवं कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। शाम को श्री अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा श्री अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए वापस विश्राम गृह पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन की सजीव झांकी, बैंड-बाजे, ढोल और भजनों ने आकर्षण बढ़ाया। यहां ममता सर्कल पर नगर पालिका मंडल की ओर से शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी, तनसुख बैरवा, पार्षद कुलदीप चौधरी, केपी सिंह नरूका, विनोद साहू और गोपाल मित्तल सहित अन्य लोगों ने महाराजा अग्रसेन की झांकी पर पुष्पवर्षा कर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक बृजकिशोर गोयल, महावीर गोयल, सत्यनारायण सिंहल, अध्यक्ष नोरतमल गोयल, उपाध्यक्ष गोरधन कंछल, मंत्री सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल सहित संस्था, नवयुवक मंडल तथा महिला एवं बालिका मंडल के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। इससे पहले अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर महोत्सव में भाग लिया। शहर में कई जगह पर शोभायात्रा को लेकर तोरण द्वार बनाए गए। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प बरसाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here