Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा थाना परिसर में रविवार को आगामी नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली पर्व को लेकर शांति समिति और सीएलजी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की समझाइश दी गई। बैठक में नासिरदा थाना प्रभारी रोडूमल ने आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर आचार संहिता का पालन करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश और अफवाहें प्रसारित करने से बचने की हिदायत दी गई। हिसामपुर की घटना को लेकर भी सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी और सीवीवी नंबर साझा नहीं करने की सलाह दी गई। युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।



