Monday, October 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडांडिया की खनक और गरबा की धूम, आज से सजेगी नवरात्र की...

डांडिया की खनक और गरबा की धूम, आज से सजेगी नवरात्र की महफ़िल

नौ रातें, और मचेगी गरबा, डांडिया का धमाल


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 9 दिवसीय डांडिया-गरबा रास महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 12 अक्टूबर से होगा। इसे लेकर तैयारियां अंतिम दौर में जारी है।

नगर पालिका की जानकारी के अनुसार, महोत्सव का उद्घाटन रात 8:15 बजे नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी, उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पार्षदों एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा। यह महोत्सव 12 से 20 अक्टूबर तक नगर पालिका परिसर में आयोजित होगा। जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

प्रतियोगिताएं एवं विशेष आकर्षण:-

आयोजन में विभिन्न प्रकार के गरबा, कपल गरबा, एकल गरबा डांस, डांडिया सजावट तथा पूजा थाल सजावट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा गुजराती ड्रेस एवं राजपूती ड्रेस जैसे पारंपरिक परिधान विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसे लेकर पांडाल तैयार किया गया है। यहां देवी स्वरूप माताजी की प्रतिमा भी विराजमान की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here