Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबजरी का परिवहन करते एक जना गिरफ्तार

बजरी का परिवहन करते एक जना गिरफ्तार

युवक ने लौटाई नकदी व दस्तावेज


Desk News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोडारायसिंह पुलिस ने रविवार को अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी व उसके चालक को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी रोडूराम ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद, पुलिसकर्मी कालूराम, सवाईराम के नेतृत्व में की गई। पुलिस दल ने सीएचसी टोडारायसिंह से जुलाहो के मोहल्ले की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है तथा उसके चालक लोकेश पुत्र सोदान रेगर निवासी पारलिया थाना सावर जिला केकड़ी को गिरफ्तार किया है। चालक के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसी तरह जूनिया थाना केकडी निवासी राजेंद्र पुत्र शंकर लाल ने ईमान का परिचय दिया है। थाना प्रभारी रोडूराम ने बताया कि उक्त युवक को रास्ते में 2 हजार रुपए नकद व आधार कार्ड व पहचान पत्र मिला। आधार कार्ड की जांच के बाद मलिक का पहचान रोडूराम मीणा निवासी बनेडिया चारणान थाना टोडारायसिंह के रूप में हुई। जहां पुलिस की मौजूदगी में युवक ने यह राशि व दस्तावेज लौटा दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d