युवक का शव बनास नदी में मिला
Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नेगड़िया पुलिया पर रविवार सुबह खड़ी स्कूटी व खुली चप्पलों की आशंका आखिर सच निकली। दोपहर व स्थानीय टीम एसडीआरएफ की टीम ने बनास नदी में युवक के शव को ढूंढ निकाला।
पुलिस ने बताया कि जिस जगह से युवक ने छलांग लगाई। उसी जगह के पास उसका शव पाया गया। जिसे टीम सदस्यों ने बाहर निकाल लिया है तथा देवली राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में ले आए। दरअसल यह सफलता स्थानीय लोगों के प्रयास से मिली। जहां पुलिस देवली उपाधीक्षक के सुरक्षाकर्मी शांतिलाल मीणा व ग्रामीण शंकर मीना, शरमा कीर ने बलाई डालकर शव ढूंढने में सफलता हासिल की। उक्त हादसे की बात उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, थाना प्रभारी भंवरलाल, तहसीलदार राम कल्याण समेत अधिकारी मौजूद रहे तथा उनकी मौजूदगी में टीम ने सर्च अभियान चलाकर युवक के शव का पता लगा लिया है। उल्लेखनीय की यह युवक राजेंद्र पुत्र घीसालाल गुर्जर निवासी तिलक नगर (जयपुर रोड) देवली है। जिसकी स्कूटी व चप्पल बनास नदी की पुलिया पर पाई गई थी।
इस आधार पर पुलिस ने बनास नदी में युवक की तलाश शुरू की तथा इसमें दोपहर ढाई बजे सफलता हासिल की। युवक का शव निकलते ही परिजन रो पड़े। उल्लेखनीय है कि मृतक राजेंद्र की पत्नी ने गत 24 जनवरी को टोंक महिला थाने में पति के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
सुसाइड पॉइंट बना नेगडिया ब्रिज
उल्लेखनीय है कि पुराने अजमेर कोटा मार्ग पहने नेगडिया ब्रिज पिछले कुछ वर्षों से सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है। जहां डिप्रेशन व तनाव के शिकार लोग आकर अपनी जान दे रहे हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग यहां अपनी जान दे चुके हैं। सभी मृतकों का पता पुलिया पर मिले उनके कपड़े, चप्पल व वाहनों से लगा है।


