Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल जयपुर के कार्डियो इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सिंहल 3 फरवरी को देवली स्थित महेश नर्सिंग होम में चिकित्सीय परामर्श देंगे।
नर्सिंग होम संचालक डॉ. महेश जिंदल ने बताया कि 3 फरवरी दोपहर एक से शाम 4 बजे तक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल सिंहल रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। कार्डियोलॉजिस्ट धड़कन का अचानक तेज व धीमा होना, चलते समय सांस फूलना, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय के वाल्व संबंधित रोग, हार्ट फेल्योर, काम करते समय अत्यधिक थकान, छाती में दर्द, जकड़न, जन्मजात हृदय संबंधी रोगों में परामर्श देंगे। परामर्श लेने वाले रोगी नर्सिंग होम कार्मिक ज्ञानचंद जैन से 9252536066 से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।



