Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpबीजेपी को देवली शहर से मिली ऐतिहासिक लीड

बीजेपी को देवली शहर से मिली ऐतिहासिक लीड

भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी


Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर को पहली बार देवली शहर से ऐतिहासिक लीड मिली है। हालांकि हर चुनाव में शहर से बीजेपी आगे रही है। लेकिन इस बार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान जमकर हुआ।

विधानसभा उपचुनाव के बीजेपी शहर संयोजक राकेश ओसवाल ने बताया कि शहर के 14 बूथ पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर को लीड मिली है। इस बार यह लीड 4800 से अधिक मतों से मिली है, जो कि अब तक का सर्वाधिक बड़ा आंकड़ा है। जबकि इससे पहले 2023 में हुए प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह बैसला और कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा के बीच हुए मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को करीब 1500 वोटो की लीड मिली थी। वही 2019 में तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर को मात्र 550 से अधिक वोटो की लीड मिली थी। उस दौरान राजेंद्र गुर्जर चुनाव हार गए थे। लेकिन इस बार मतदाताओं ने गुर्जर के पक्ष में जमकर मतदान किया। इसी प्रकार लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी को देवली शहर के विभिन्न बूथ से करीब 2600 से अधिक मतों की लीड मिली थी और वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करीब 2900 वोटो की लीड मिली थी। कहने का तात्पर्य यह है कि हर चुनाव में देवली शहर से भाजपा को लीड मिलती है। लेकिन इस बार यह आंकड़ा 4800 मतों से अधिक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे शहर में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है।

वहीं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने आतिशबाजी कर सफलता का जश्न मनाया। हालांकि इस सफलता के बाद भाजपा नेताओं में क्रेडिट लेने की होड़ भी मच गई है। लेकिन कार्यकर्ता इस बात को लेकर खुश है कि उनकी मेहनत रंग लाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d