Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकांग्रेस की जीत की हैट्रिक में अवरोध बने, भाजपा के "राजेंद्र गुर्जर"

कांग्रेस की जीत की हैट्रिक में अवरोध बने, भाजपा के “राजेंद्र गुर्जर”

एक से लेकर 20 चरणों तक रहे बढ़त में, ऐतिहासिक जीत दर्ज की


Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर आखिर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया। बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने 41 हजार 121 वोटों से जीत हासिल की। लगातार दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी यहां से जीत के तरस गई थी। हांलाकि, थप्पड़ कांड करने वाले नरेश मीणा ने भी 59 हजार 378 वोट लेकर बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को टक्कर देकर दूसरे स्थान पर रहे।

बीजेपी को कांग्रेस के बागी नरेश मीणा की वजह से जीत के लिए सियासी फायदा मिला। वहीं नरेश की वजह से पहली बार इस सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नरेश ने कांग्रेस के कस्तूर चंद मीणा को हराकर इस दौड से बाहर कर उन्हें तीसरे स्थान पर धकेल दिया। दरअसल काउंटिंग के दिन शनिवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। इस दौरान बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने डाक मत पत्रों से शुरू हुई काउंटिंग में ही बढ़त बना ली थी, जो लगातार अंतिम 20 राउंड तक जारी रही। इस दौरान नरेश मीणा दूसरे राउंड में दूसरे स्थान पर आ गए। कांग्रेस के प्रत्याशी कस्तूरचंद मीणा तीसरे स्थान पर पीछे हो गए, लेकिन नरेश एक राउंड में जरूर तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन उसके बाद उन्होंने कांग्रेस को आगे ही नहीं निकलने दिया।

2013 के बाद बीजेपी जीती देवली उनियारा

बीजेपी को देवली उनियारा सीट जीतने के लिए 11 सालों का लम्बा इंतजार करना पड़ा। बीजेपी ने आखरी बार 2013 के विधानसभा चुनाव में यह सीट जीती थी, तब भी राजेंद्र गुर्जर ने ही जीत हासिल की थी, लेकिन 2018 और 2023 के चुनावों में बीजेपी को यहां मुंह की खानी पड़ी थी। इस दौरान 2018 और 2023 मेें कांग्रेस हरीश मीणा ने ही जीत हांसिल की, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में हरीश मीणा के जीतने से फिर से यहां उपचुनाव हुए। देवली उनियारा विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने एक लाख 599 मत हासिल किए, जबकि इतिहास पलटते हुए निर्दलीय नरेश मीणा दूसरे स्थान पर रहें, जिन्होंने 59478 मत प्राप्त किए।

वहीं कांग्रेस इस चुनाव में फिसड्डी साबित हुई। इस दौरान कस्तूर चंद मीणा 31 हजार 385 मत ही प्राप्त कर पाए। देवली उनियारा सीट पर 20 राउंड में जाकर दोपहर 1.45 बजे परिणाम घोषित हुआ। उधर, विजेता घोषित होने के बाद राजेंद्र गुर्जर के हजारों समर्थको ने विजय जुलूस निकाला। देवली में भी अलग-अलग इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कुल मिलाकर कांग्रेस की जीत की हैट्रिक को बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर बनने से रोक लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d