Friday, June 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकेंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

विश्व पर्यावरण दिवस का मौका, सिरोही में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने किया पौधारोपण


Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली देहात मंडल के सिरोही में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भाजपा देहात अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने गांवों में जाकर सरकार की इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं और उन्हें जागरूक करें। विधायक ने इस मौके पर पौधारोपण किया और ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बनवारी चौधरी, नासिरदा मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, महामंत्री रामलाल धाकड़, शिवराज कछावा, मीडिया प्रभारी किशन खटीक समेत मौजूद थे।

इसी तरह उपाध्यक्ष छीतर गुर्जर, बूथ अध्यक्ष रामदेव, हेमराज, राजकुमार, दशरथ, पवन धाकड़, हंसराज गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, नारायण जाट, मनोज जाट, ब्रजराज मीणा, मोनू धाकड़ सहित देहात मंडल के सभी पदाधिकारी, सीआर, डीआर और सरपंच उपस्थित थे।

जहाजपुर न्यूज़ : विश्व पर्यावरण दिवस पर नमो उद्यान में हुआ पौधारोपण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d