Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की ओर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 135 वे संस्करण का सीधा प्रसारण सुना गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा, ओर आत्मनिर्भरता, युवा और स्टार्टअप, पर्यावरण संरक्षण,एवं राष्ट्रनिर्माण ने जनभागीदारी पर जोर दिया। शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि देवली शहर के सभी 21 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात का सीधा प्रसारण सुना गया है। साथ ही एक जुलाई को विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया एवं रक्तदान शिविर में अधिकाधिक रक्तदान करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संपर्क करने की योजना बनाई। इसी तरह देहात मंडलों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।



