बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली
Jahazpur News 6 सितंबर (आज़ाद नेब) भारतीय किसान संघ की ओर से गुरुवार को उपतहसील पंडेर में किसान नेता कमलेश शर्मा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर फ़सल ख़राबे का आंकलन कर समय पर मुआवजा देने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि डेढ़ माह से लगातार हो रही वर्षा के कारण क्षेत्र में शत प्रतिशत प्रतिशत फसले नष्ट हो चुकी है। अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों के खेतों मे पानी भरा हुआ है व किसान खेती नहीं कर पा रहे है। किसान कीमती बीज, खाद व अन्य क्रियाओं में खर्च कर चुका है। लेकिन अब फसले नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति अत्यधिक खराब हो रही है। किसानों को अपनी रबी फसल की बुवाई भी करनी है। जिसके लिए पर्याप्त रकम की जरुरत है। लिहाजा जिससे किसान कर्ज से परेशान होकर या तो जमीन बेंचेगा या आत्महत्या करने पर मजबूर होगा। क्षेत्र के सभी किसानों को पीएमएफबीवाय का लाभ दिलवाते हुए पूरी उप तहसील क्षेत्र को अभाव ग्रस्त घोषित करते हुए लाभ भी दिलवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है
बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
जहाजपुर (आज़ाद नेब) बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर रेगर समाज द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर से शुरू हुई, जो चौथ माता, सदर बाजार, नौ चौक से वापस सदर बाजार, गलगट्टी चौराहा, बस स्टैंड से आरती होने के बाद पुनः बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में अध्यक्ष दुर्गालाल रेगर, पुजारी कमल वैष्णव, पार्षद रामप्रसाद रेगर, लोकेश रेगर, पेमाराम, सोहन लाल, प्रेमराज, कैलाश चंद, चुन्नीलाल, राधेश्याम, मोहन लाल रेगर समाज के पंच आदि उपस्थित थे।


