Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवरात्र पर्व को लेकर मानव सेवा संकल्प संस्थान देवली द्वारा रविवार को कुंचलवाड़ा रोड पर जल मंदिर का शुरू किया गया है।
संस्थान के मीडिया प्रभारी संजय सेठी ने बताया कि यह जल मंदिर पूरे नवरात्र संचालित किया जाएगा और माताजी के दर्शनार्थियों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराएगा। जल मंदिर का शुभारंभ नोरतमल गर्ग ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, संरक्षक लक्ष्मीकांत पारीक, महामंत्री अशोक कुमार दुबे, बद्रीलाल चौधरी, राजकुमार कोठारी, रमेश गोयल, मीडिया प्रभारी संजय सेठी, नेमकुमार सुराणा, आत्माराम वैष्णव, हरलाल माली, शंकर माली, मोनू सिंह, प्रदीप जांगिड़ आदि उपस्थित थे।



