Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsयुवक के पास से बरामद हुआ एक किलो 200 ग्राम डोडा चूरा

युवक के पास से बरामद हुआ एक किलो 200 ग्राम डोडा चूरा

पुलिस को देखकर भागने लगा तो हुई शंका


Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की दूनी थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से डोडा चूरा की मात्रा बरामद की है। जिस पर पुलिस ने डोडा चूरा परिवहन करने के आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है।

पुलिस उपाधीक्षक देवली सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को दूनी थाना पुलिस के एएसआई भवानी शंकर पुलिसकर्मियों के साथ संथली चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक युवक पुलिस को देखकर संथली की ओर भागने लगा। शंका होने पर पुलिस ने उसे पड़कर तलाशी ली तो उसके पास प्लास्टिक की थैली में एक किलो 200 ग्राम डोडा चूरा मिला। जिसका उक्त युवक अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक संथली निवासी विनोद सेन पुत्र रामनिवास सेन को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है।

जिसकी जांच घाड़ थाना प्रभारी प्रभाती लाल को दी गई है। पुलिस उपअधीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सर्किल की थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d