Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsयुवती ने पीछा करने की शिकायत दी तो युवक ने थाने में...

युवती ने पीछा करने की शिकायत दी तो युवक ने थाने में दिखाई आंख

शांतिभंग के अलग-अलग आरोप में पांच जने गिरफ्तार, दूसरे मामले में सगाई समारोह में मचाया उत्पात


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड निवासी एक युवती ने वाल्मीकि मोहल्ला निवासी युवक के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई।।इसमें युवती ने आरोप लगाया कि यह युवक उसका पीछा करता है तथा गलत कमेंट करता है।

इसे लेकर थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल संदीप यादव ने युवती की शिकायत पर संबंधित युवक को थाने बुलाया तो उसने युवती को आंख दिखाते हुए डराने की कोशिश की तथा कहा कि वह झूठी रिपोर्ट दे रही है। इस दौरान गुस्सा करने पर पुलिस ने उक्त युवक को शांति बनाए रखने की हिदायत दी तो उसने आवेशित होकर परिवादिया को मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस की समझाईश का भी उस पर कोई असर नहीं हुआ। बाद में थाना पुलिस ने मामले में कमल सोयल पुत्र छोटूलाल खटीक निवासी वाल्मिकी कॉलोनी देवली को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सगाई समारोह में शराब पीकर गाली गलौज करने से मुसीबत में पड़े

इसी तरह थाना पुलिस ने शनिवार को परिवादी मोहम्मद जमील कुरैशी निवासी बंगाली कॉलोनी की रिपोर्ट पर चार जनों को जांच के लिए बुलाया। लेकिन वह थाने में आवेशित होने लगे। जिन्हें पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पारिवादी जमील कुरैशी ने आरोप लगाया कि गत 25 अप्रैल को मोहम्मद जमील की दो पुत्रियों की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था।

इस दौरान चार जने शराब पीकर आए। जिन्होंने गाली गलौज की तथा लड़ाई झगड़े का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने सैफ अली पुत्र सलीम मुसलमान, फिरोज पुत्र सलीम, अल्ताफ उर्फ अल्लू व अमजद पुत्र रहीम उर्फ मुन्ना जाति को कुंजडा मुसलमान निवासी बंगाली कॉलोनी को पूछताछ व जांच पड़ताल के लिए थाने बुलाया। लेकिन यह सभी पारिवादी को मारने की धमकी देने लगे। इस पर पुलिस ने चारों जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिन्हें बाद में उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d