Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsविजयलक्ष्मी का अंतर राज्य भ्रमण के लिए चयन, गौशाला की बाड़ में...

विजयलक्ष्मी का अंतर राज्य भ्रमण के लिए चयन, गौशाला की बाड़ में लगी आग


Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया स्कूल में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा की उपस्थिति में पेरेंट्स टीचर मीटिंग हुई।

प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि आरकेएसएमबीक के तहत हुई परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें अभिभावकों ने अपने बालकों प्रगति की देखी। एसीबीईओ रामराय मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ही शहीद हंसराज जाट स्कूल से 92.50 फीसदी अंक के साथ दसवीं में टॉपर रहने पर विजयलक्ष्मी धाकड़ को सरकार की ओर से अन्तर्राज्यीय भ्रमण में दिल्ली के लिए चयन हुआ है। गौरतलब है कि इसी बालिका को गत 8 मार्च को महिला दिवस पर महिला बाल विकास की ओर से जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र और 5 हजार रुपए नकद पुरस्कार भी मिला है।

आग पर काबू पाया

शहर के गणेश रोड स्थित सार्वजनिक गौशाला की बाड़ में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर नगर पालिका की दमकल पहुंची तथा गौशाला के सदस्यों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान चालक धर्मेंद्र मीणा, फायरमैन नीरज कुमार चौधरी, रामहरि मीणा ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d