Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग देवली ने धुलण्डी के मौके पर होने वाली जलापूर्ति का समय घोषित किया है। विभाग के सहायक अभियंता हरिकेश मीणा के अनुसार धूलंडी पर 25 मार्च की सुबह 10:30 से सवा 11 बजे तक प्रताप कॉलोनी व साकेत कॉलोनी में जलापूर्ति होगी।

इसी तरह सुबह साढ़े 11 से सवा 12 तक एजेंसी एरिया, ज्योति कॉलोनी, पटेल नगर व हनुमान नगर क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी। वही दोपहर डेढ़ से सवा 2 बजे तक बंगाली कॉलोनी, सदर बाजार, चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी, घोषी मोहल्ला क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाएगी।


