Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संयोगिता गहलोत अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत पोल्याड़ा में शुक्रवार को विश्व जल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर हुआ।
गौरतलब है कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। शिविर के दौरान भजनलाल मीणा रीडर ने बताया कि दुनिया का 70 फीसदी हिस्सा
पानी से घिरा है, लेकिन उसमें से पीने योग्य पानी तीन फीसदी ही है। 97 फीसदी पानी ऐसा है, जो पीने लायक ही नहीं है। ऐसे में पानी को बचाना जरूरी है। बृजमोहन शर्मा (सचिव तालुका विधिक सेवा समिति) ने बताया कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। विश्व में कई जगहों पर पानी की कमी बनी रहती है। विकास के लिए तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियां और जनसंख्या के कारण जो पानी के सीमित संसाधन है, उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वहीं पानी का जरूरत से ज्यादा उपयोग हो रहा है।
शिविर के दौरान आमजन को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।


