Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsवीडियो देखें : पेट्रोल पंप ऑफिस के ताले तोड़कर ले गए हजारों...

वीडियो देखें : पेट्रोल पंप ऑफिस के ताले तोड़कर ले गए हजारों की नकदी

बुधवार सुबह अल सवेरे की वारदात, सीसीटीवी में कैद वारदात


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क), शहर से जा रहे पुराने अजमेर मार्ग पर रामथला गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह चोरी की वारदात हुई। चोरों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देकर निकल गए।

यह वारदात पंप कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें चोर वारदात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह वारदात रामथला चौराहा स्थित इंडियन ऑयल के किसान सेवा केंद्र बाबूलाल कुमावत केएसके पर हुई। पीड़ित बाबूलाल कुमावत ने बताया कि उनके पंप पर बीती रात दो कर्मचारी कार्यरत थे। दोनों कर्मचारी रात 12 बजे सोए तथा करीब 2 बजे वापस उठे। इन कर्मचारियों ने अपना मोबाइल चार्ज पर लगाया तथा पानी पीने के बाद वापस आराम करने लग गए। पीड़ित ने बताया कि इस दरमियान सुबह 2:30 बजे करीब थाना पुलिस की गाड़ी भी पंप पर आई, जो कुछ देर रुकी। इसके बाद सुबह 4:20 पर दो चोर पंप पर आए।

किस वाहन से आए इसका पता नहीं लगा। दोनों ने पंप कार्यालय का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया तथा काउंटर के गल्ले का ताला तोड़कर यहां रखे करीब 38 हजार रुपए पार कर लिए। कुमावत ने बताया कि चोर यहां करीब 15 मिनट ठहरे। वही 4:35 पर दोनों कर रफू चक्कर हो गए। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। वही दोनों चोरों को इस बात का अंदाजा था कि पंप पर कैमरे लगे हैं। इस वजह से चोर वारदात में सावधानी बरत रहे थे। बाबूलाल कुमावत ने बताया कि वह वारदात की रिपोर्ट नासिरदा थाने में दे रहे हैं। खास बात यह है कि चोरों ने नकदी के अलावा किसी वस्तु को नहीं छुआ। जबकि दोनों सेल्समैन के मोबाइल भी वहीं रखे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d