Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsविस्थापितों के संघर्षशील नेता घीसालाल जांगिड़ का निधन

विस्थापितों के संघर्षशील नेता घीसालाल जांगिड़ का निधन

नेगड़िया हाई ब्रिज लेवल के लिए बहाया था पसीना


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घीसालाल जांगिड़ का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। गौरतलब है कि जांगिड डाबर पंचायत से 3 बार सरपंच चुने गए।

जबकि 1-1 बार वे जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य भी चुने गए। अपने लम्बी राजनीतिक पारी में उन्होंने संघर्ष से राह बनाई। वे बीसलपुर विस्थापित संघर्ष व समन्वित समिति के संयोजक भी थे। जिसके तहत उन्होंने विस्थापितों के पुनर्वास के लिए संघर्ष किया। जांगिड़ ने बीसलपुर डेम की अपस्ट्रीम नेगडिया में हाई लेवल ब्रिज बनाने की मांग को लेकर बहुत संघर्ष किया और बाद में उन्हें सफलता भी मिली। जांगिड़ पीछे 3 पुत्र व दो पुत्रियों समेत परिवार है। उनका बुधवार सुबह डाबर में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, नेता उपस्थित थे।

गौरतलब है कि वर्ष 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देवली से गुजरते वक्त घीसालाल जांगिड़ ने ज्ञापन देकर नेगड़िया में हाई लेवल ब्रिज बनाने की मांग की थी। इस दरमियान लोगों ने इस मांग को स्वप्न माना और उनकी मजाक बनाई। लेकिन बाद में यह हकीकत साबित हुई। वह हमेशा सादा जीवन के साथ समाचार पत्रों व मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करने के लिए तत्पर रहते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d