Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceकॉलोनीवासियों ने ईओ से की गंदगी की शिकायत

कॉलोनीवासियों ने ईओ से की गंदगी की शिकायत


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 22 गुर्जर मोहल्ला के लोगों ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी देवली पवन कुमार शर्मा को ज्ञापन सौपकर गंदगी की शिकायत की है।

ज्ञापन में बताया कि गुर्जर मोहल्ला में नालियों के पानी की निकासी समुचित नहीं होने से पानी जमा हो रहा है। यह पानी सड़कों पर फैल रहा है। जिससे गंदगी पनप रही है। कीचड़ से मच्छर आदि हो रहे हैं। ज्ञापन में नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। इधर, विवेकानंद कॉलोनी के लोगों ने भी गंदगी को लेकर नगर पालिका से सफाई की दरकार की है। लोगों ने बताया कि शहर के बस स्टैंड के निकास द्वार के बाहर चूंगी नाके के समीप गंदगी पनप रही है। यहां आस-पास के फल, सब्जी विक्रेता तथा जूस के विक्रेता अपशिष्ट पदार्थ डाल रहे हैं। जिससे यहां गंदगी की पनप रही है। वही मवेशी इन अपशिष्ट सामग्री को बिखेर देते हैं। लोगों ने बताया कि रात होते ही यह विक्रेता यहां अपशिष्ट पदार्थ डालने लगते हैं। जिससे आसपास बदबूदार माहौल हो रहा है। सुबह तक हालत खराब हो जाती है। लोगों ने ऐसे विक्रेताओं को पाबंद करने की मांग की है, जो शहर में गंदगी फैला रहे हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d