Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधायक हरिश्चंद्र मीना शुक्रवार शाम 6:30 बजे शहर के ममता सर्कल स्थित व्यापार में संघ कार्यालय आएंगे। जहां विधायक व्यापारियों से मुखातिब होंगे।
महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन ने बताया कि विधायक यहां कार्यालय में देवली शहर के व्यापार विस्तार में आ रही समस्याओं को लेकर व्यापारियों से चर्चा करेंगे तथा व्यापारी भी अपनी परेशानियों को विधायक के समक्ष रखेंगे। इसके अलावा इन समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। इसे लेकर व्यापारियों को उक्त संवाद में बुलाया गया है।


