Jahazpur News 12 जनवरी (आज़ाद नेब) राजकीय विद्यालयों में शुक्रवार को संत एवं दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जयंती को करियर डे के रूप में मनाई गयी।प्रधानाचार्य नीलम जैन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती को करियर डे के रूप में मनाया गया।
कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थीयों ने भाग लिया। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को विषय चयन तथा भविष्य में रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताकर अभिभावकों से भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने अनुभव शेयर किया ओर छात्र-छात्राओं को बताया कि करियर चुनने के लिए आपको अपनी रुचि अनुसार क्षेत्र को चुनना चाहिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बाल्दी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नईम अख्तर, कोटा यूनिवर्सिटी रसायन विज्ञान रिटायर प्रोफेसर डॉ रतनलाल सुवालका, बैंक ऑफ़ बड़ौदा मैनेजर अंकुर जैन, पशु चिकित्सा अधिकारी शैतान मीणा, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश यादव, कृषि पर्यवेक्षक हरिराम शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर सुमित टेलर, पशु चिकित्सा अधिकारी राजकमल मीणा ने विधार्थियों को अपने अनुभव शेयर करते हुए भविष्य आने वाली कठिनाईयों से लड़ते हुए अपने आप को लक्ष्य की ओर बढ़ने की जानकारी दी।



