Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessकिसान भेरू को मिला पहला पुरस्कार 25 हजार रुपए

किसान भेरू को मिला पहला पुरस्कार 25 हजार रुपए


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि उपज मंडी समिति दूनी में भी शुक्रवार को कृषक उपहार योजना 2021-22 के विजेताओं की घोषणा की गई।

मंडी सचिव ने बताया कि ई नाम परियोजना के तहत गत एक जुलाई से 31 दिसंबर तक यह कूपन जारी किए गए थे। उनकी लॉटरी ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से शुक्रवार सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी समिति सभा कक्ष में निकाली गई। इस दौरान गेट पास की विक्रय पर्चियां पर जारी कूपन में किसान भैरु को पहला पुरस्कार 25 हजार रुपए मिला। वहीं दूसरा पुरस्कार सोराज तिवारी को 15 हजार व तीसरा पुरस्कार किसान मोहन को 10 हजार रुपए मिला है। इसी प्रकार ई भुगतान पर जारी कूपन की लॉटरी भी निकाली गई। इसमें पहला पुरस्कार पारस देवी को 25 हजार रुपए, दूसरा पुरस्कार प्रेमबाई को 15 हजार व तीसरा पुरस्कार प्रेमबाई को 10 हजार रुपए मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d